गले में खराश और बलगम हो तो क्या करें?HealthPlanet

Posted on Fri 16th Dec 2022 : 10:44

गले में खराश और बलगम से छुटकारा दिलाएंगे ये 5 घरेलू उपाय-

1. पुदीने के तेल का करें प्रयोग

अगर स्टीमर में पानी डालकर और इसमें 2-3 बूंद पुदीना का तेल मिलाकर भाप लेते हैं, तो इससे गले की सिकाई होगी और सूजन दूर होगी। साथ ही गले की खराश में आराम मिलेगा। यह गले या छाती में जमा बलगम को ढीला करने और बाहर निकालने में भी प्रभावी है। दिन में 2-3 बार भाप जरूर लें।

2. हर्बल चाय पिएं

गले की खराश और बलगम दूर करने में तुलसी और अदरक की चाय बहुत प्रभावी है। क्योंकि दोनों ही कई औषधीय गुणों से भरपूर होती हैं। इनकी चाय सर्दी-खांसी, जुकाम की समस्या में बहुत लाभकारी है। आप इसमें शहद मिलाकर भी पी सकते हैं, इससे बहुत लाभ मिलेगा।

3. काली मिर्च का करें सेवन

आप गुनगुने पानी में काली मिर्च पाउडर और शहद मिलाकर इसका सेवन कर सकते हैं। यह बलगम को बाहर निकालने में बहुत लाभकारी है। ऐसा दिन में 2-3 बार करने से गले की खराश दूर होगी और बलगम से भी छुटकारा मिलेगा।

4. 2-3 बार करें गरारे

गले की खराश और कफ के लिए यह सबसे प्रभावी नुस्खा है और सबसे आम नुस्खा भी। अगर आप गर्म पानी में सेंधा नमक मिलाकर 2-3 बार गरारे करें तो इससे आपको जल्द आराम मिल सकता है।

5. काढ़ा बनाकर पिएं

आप कुछ मसाले और हर्ब्स जैसी काली मिर्च, दालचीनी, तुलसी, अदरक आदि को गर्म पानी में उबालकर, इसका काढ़ा बनाकर भी सेवन कर सकते हैं। काढ़े में शहद मिलाकर दिन में 2-3 बार सेवन करें, इससे बहुत लाभ मिलेगा।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info